• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कल्याण सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे योगी

Yogi reached the hospital to meet Kalyan Singh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने पूर्ववर्ती और वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह से मुलाकात की, जो इलाज के लिए संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक जब मुख्यमंत्री ने उनकी तबीयत के बारे में पूछा तो उन्होंने आंखे खोलकर हल्की आवाज में जवाब दिया। वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज की निगरानी कर रही है और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर नियंत्रण में हैं।
कल्याण सिंह को शरीर में सूजन के बाद शनिवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्हें रविवार शाम एसजीपीजीआईएमएस के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 89 वर्षीय राजनेता को पैरोटिड ग्रंथि में सूजन हो गई थी और उनके गुर्दो में अनियमितताओं का भी पता चला था।
पूर्व मुख्यमंत्री की देखभाल 10 डॉक्टरों का एक पैनल कर रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi reached the hospital to meet Kalyan Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister yogi adityanath, senior bjp leader kalyan singh, meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved