• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी का चला गुजरात में जादू, विपक्ष से छीनी आठ सीटें

Yogi magic in Gujarat, snatched eight seats from the opposition - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का गुजरात में जादू चला है। योगी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर जनसभा और रोड शो किया था। इनमें से 12 पर विपक्षी दलों का कब्जा था, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने वहां के मतदाताओं से साथ मांगा तो गुजरात ने बाबा की बातों को शिरोधार्य कर 8 सीटों पर कमल खिलाया। योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर जनसभा और रोड शो किया था। इनमें से 12 पर विपक्षी दलों का कब्जा था, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने यहां के मतदाताओं से साथ मांगा तो गुजरात ने बाबा की बातों को शिरोधार्य कर 8 सीटों पर कमल खिलाया। वहीं 3 सीटों (गोधरा, वीरमगाम और वारछा रोड) पर उत्तर प्रदेश के मुखिया ने रोड शो किया था। यहां उमड़ी भीड़ ने बाबा के विश्वास को वोट में बदलकर तीनों सीट भाजपा की झोली में डाल दी। योगी आदित्यनाथ ने जिन सीटों पर प्रचार किया, उनमें से 10 पर कांग्रेस, 1 पर निर्दल और 1 पर भारतीय ट्राइबल पार्टी का कब्जा था। इनमें से 8 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीतकर विपक्ष की उम्मीदों को धराशायी कर दिया। यूपी के सीएम के आह्वान को पीएम के गृह राज्य की जनता ने माथे पर लगा लिया। भारतीय ट्राइबल पार्टी के कब्जे वाली झागडिया सीट पर भाजपा के रितेश भाई बसावा ने 23500 वोट से जीत दर्ज की। योगी ने 3 सीटों पर रोड शो किया था। तीनों पर भाजपा का कमल खिला। कांग्रेस के कब्जे वाली वीरमगाम की जनता ने योगी को पहले जय श्रीराम कहकर अभिवादन किया, फिर उनकी अपील को वोट में भी बदला, जिससे हार्दिक पटेल यहां 51707 वोट से जीतने में सफल रहे। वहीं वारछा रोड से भाजपा के किशोर कुमार 16834 और गोधरा से सीके राउल ने 35198 वोट से फिर कमल खिलाया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi magic in Gujarat, snatched eight seats from the opposition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi adityanath, yogi magic in gujarat, snatched eight seats from the opposition, gujrat election 2022, gujrat election, gujrat assembly election 2022, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved