• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी सरकार का U टर्न, टोल प्लाजा पर नहीं बनेगी नेताओं के लिए अलग लेन

yogi government u turn to separate lane proposal for honor on toll plaza - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य की प्रमुख सड़कों पर स्थित टोल प्लाजा व टोल कलेक्शन सेंटर पर माननीयों के लिए अलग लेन के प्रस्ताव से प्रदेश सरकार ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव सदाकांत ने सोमवार को इस संबंध में सफाई दी।

अपर मुख्य सचिव सदाकांत ने 13 जुलाई को विशिष्ट महानुभावों के वाहनों पर टैक्स से छूट देने के संबंध में एक सलाह दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि कभी-कभी टोल प्लाजा पर बहुत अधिक जाम लगा रहता है। ऐसी स्थिति में विशिष्ट महानुभावों के वाहनों के आने-जाने के लिए अलग लेन की व्यवस्था कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें सुविधा हो सके। लेकिन सोमवार को इस आदेश के संबंध में फैले भ्रम को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य की प्रमुख सड़कों पर स्थित टोल प्लाजा व टोल कलेक्शन सेंटर पर माननीयों के लिए अलग लेन का निर्माण नहीं किया जाना है।

उन्होंने कहा, "सभी विशिष्ट महानुभावों तथा जन सामान्य के वाहनों के आवागमन के लिए टोल प्लाजा पर सभी सुविधाएं एक समान उपलब्धर हेंगी। जो व्यवस्थाएं वर्तमान में हैं, वही व्यवस्थाएं सभी के लिए एक समान लागू होंगी। इस संबंध में संशोधित शासनादेश आदेश जारी करते हुए समस्त मंडलायुक्त, समस्त जिलाधिकारी, प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग तथा एन एच ए आई के रीजनल आफिसर को भेज दिया गया है।"

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-yogi government u turn to separate lane proposal for honor on toll plaza
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi government, u turn, separate lane proposal, honor on toll plaza, cm yogi adityanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved