• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी कैबिनेट की हुई बैठक, 7 प्रमुख प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Yogi cabinet meeting - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। योगी कैबिनेट की मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई है।जिसमें समूह ख, ग और घ के पदों में इंटरव्यू सिस्टम को खत्म कर दिया है। वहीं पीएम आवास योजना में शहरी आवास निर्माण हेतु 8.75 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी गई है। वहीं 42.94 करोड़ में गाजियाबाद के कैलाश मानसरोवर भवन निर्माण को मंजूरी दी गई है। आगामी 31 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा नगर निगम अलीगढ़ के अंतर्गत करीब 19 गांवों को शामिल किया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि बिजली कर्मचारियों को योगी सरकार ने तोहफा दिया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी है। जिसका लाभ 44000 कर्मचारियों को मिलेगा, हालांकि विभाग अभी घाटे में चल रहा है। वहीं कौशांबी जिले के नगर पंचायत भरवारी का भी सीमा विस्तार होगा ।
उधर गेहूं क्रय केंद्र की तरह अब किसान भाईयों के लिए योगी सरकार ने तीन हजार धान क्रय केंद्र खोलने का फैसला लिया है। किसानों को मोबाइल पर हर अपडेट दिया जाएगा। वहीं 72 घंटे के अंदर किसानों के पैसे उनके खाते में जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi cabinet meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi cabinet, meeting, yogi aditynath, up goverment, lucknow, interview system end, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved