गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिल मालिकों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने किसानों के गन्ने की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने किसान दिवस के अवसर पर मिल मालिकों को फटकार लगाते हुए कहा कि किसानों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर यहां के पाटला गांव में उनकी प्रतिमा के अनावरण के लिए यहां आए थे। उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर 325 करोड़ रुपए की लागत वाली 25 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उधर रविवार को ही सीएम योगी ने हिन्दू संस्कृति को भारत की एकमात्र संस्कृति करार देते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सिर्फ हम ही करेंगे, दूसरा कोई नहीं कर पाएगा। योगी ने यहां आयोजित युवा कुम्भ को सम्बोधित करते हुए कहा, भारत एक राष्ट्र है, उसकी एक ही संस्कृति है। भारत की एक सोच है। यहां पर भाषाएं, जाति, क्षेत्र, खान-पान, रंगरूप, बोली भाषा अलग-अलग हो सकती है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope