• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

उत्तर प्रदेश में भाजपा के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनाएंगे योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनाने जा रहे हैं। योगी अपने कार्यकाल का तीन वर्ष 18 मार्च को पूरा करेंगे। वह 19 मार्च को मुख्यमंत्री बने थे। कल्याण सिंह इसके पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार में 24 जून, 1991 से लेकर छह दिसंबर, 1992 तक मुख्यमंत्री रहे थे। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल 21 सितंबर, 1997 से 12 नवम्बर, 1999 तक रहा था। इसी प्रकार भाजपा के रामप्रकाश गुप्ता 12 नवंबर, 1999 से 28 अक्टूबर, 2000 तक मुख्यमंत्री रहे थे। फिर राजनाथ सिंह 28 अक्टूबर, 2000 से आठ मार्च, 2002 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। भाजपा के इन मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे नेता हैं, जो लगातार तीन वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। कल्याण सिंह के दो बार के कार्यकाल को अगर जोड़ा जाए तो वह तीन वर्ष पूरा करने वाले मुख्यमंत्री बने हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yogi Adityanath Serves Longest Chief Minister Of Bjp In Uttar Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister yogi adityanath, bjp, uttar pradesh, akhilesh yadav, mayawati, narayan dutt tiwari, mulayam singh, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कल्याण सिंह, मुलायम सिंह, मायावती, अखिलेश यादव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved