लखनऊ। राम मंदिर पर संतों के तीखे तेवर को देखते हुए पूरे देश की निगाहें आज अयोध्या पर लगी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली पर खुशखबरी लेकर अयोध्या जा रहे हैं। अयोध्या में भव्य दिवाली समारोह में हिस्सा लेने आ रहीं दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग-सूक के स्वागत के लिए शहर को खूब सजाया गया है और सडक़ें एवं धरोहर इमारतें रोशनी से नहाई हुई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर सीएम योगी 152 मीटर लंबी राम की मूर्ति लगाने का एलान भी कर सकते हैं। योगी सरकार ने इस कार्यक्रम तो भव्य बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। रामलीला, झाँकी और प्रकाशोत्सव की तैयारी की जा रही है।
आपको बता दें कि पिछले साल 1 लाख 82 हजार दीपों से दीपोत्सव अयोध्या में चर्चा का विषय बन गया था। इस बार सरयू घाट पर दीपों का ये रिकॉर्ड भी टूटता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि करीब तीन लाख दीपों को सरयू के तट पर सजाया जाएगा। ये दीपक करीब 40 मिनट तक जलेंगे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope