सरयू नदी के किनारे तकरीबन 3 किलोमीटर तक दीप जलाने का कार्यक्रम है। वहीं
काफी समय से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े रामकथा पार्क में भी खास
तैयारियां की गई हैं। इससे पहले अयोध्या में रामायण की स्मृतियों को सजीव
करती 11 झांकियां निकाली गईं। छोटी दिवाली की शाम को अयोध्या के घाट दूर से
आकाश गंगा की तरह टिमटिमाते नजर आएंगे। सरयू नदी पर स्थित राम की पैड़ी
में 1,71,000 दीप जलाए जाने का कार्यक्रम है, जो एक विश्व रेकॉर्ड होगा।
साथ ही अन्य सभी घाटों पर भी दीप प्रज्ज्वलित होंगे। ये भी पढ़ें - पति को आकर्षित करने के लिए अपनाएं ये विधि
यह नजारा दूर
से देखने पर आकाश में बिखरे लाखों तारों की तरह नजर आएगा। नया घाट पर शाम
7:15 से 7:45 तक लेजर शो से रामकथा का प्रदर्शन होगा। रात्रि में 8 से 9:30
बजे तक रामलीला का मंचन होगा। अयोध्या को दीपों से सजाने के अलावा यूपी
सरकार पूरे शहर को बिजली की झालरों, बल्बों, लेजर शो आदि के जरिए जगमग करने
की तैयारी कर रही है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope