• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सांड के हमले से श्रमिक की मौत, मचा कोहराम

लखनऊ/रायबरेली। सलोन क्षेत्र के ग्राम सभा उमरी निवासी शिवप्रकाश मौर्या (32) पुत्र गयादीन लगभग 2 वर्षों से गांव के ही समीप एनीमल ब्रीडिंग सेंटर में सफाईकर्मी के पद पर रहकर काम कर रहा था। प्रतिदिन की भांति सुबह 6 बजे वह अपनी ड्यूटी करने एनीमल ब्रीडिंग सेंटर गया। लगभग सात बजे शिव प्रकाश सांड के चैम्बर में गोबर साफ करने पहुंचा। तभी मौजूद सांड ने शिवप्रकाश को अपनी सींग से मारकर घायल कर दिया। तभी अन्य चैम्बरो में काम कर रहे श्रमिकों ने मौजूद अधिकारियो व कर्मचारियो को सूचना दी। जिसके बाद विभाग के एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। गांव के ग्रामीणों के साथ मृतक की पत्नी व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को एनीमल ब्रीडिंग सेंटर के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा श्रमिक के घायल होने तथा जिला अस्पताल ले जाने की सूचना न मिलने से आक्रोश व्याप्त है। परिजनों का कहना है कि विभाग के अंदर किसी भी श्रमिक के साथ घटना घटित होने के बाद सूचना नहीं दी जाती। लोंगो का कहना है कि श्रमिकों को हेलमेट ओर जैकेट दी जाती है लेकिन यह कागजों तक ही सीमित है इसके बाद भी श्रमिक अगर हेलमेट ओर जैकेट पहने होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। पहले भी जा चुकी है एक श्रमिक की जान
एनिमल ब्रीडिंग सेंटर बगहा में आए दिन श्रमिकों की मौत हो रही है तो कभी श्रमिक घायल हो जाता है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 6 दिसम्बर 2016 को बगहा गांव निवासी रामसुमेर की सेंटर में पानी की टंकी में गिरकर मौत हो गयी थी। इस घटना को अभी कुछ माह ही बीते थे कि अब श्रमिक शिव प्रकाश की मौत हो गई।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Worker death from bull attack in raibareilly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: worker, death, bull attack, raibareilly, animal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved