लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का बड़ा उपहार दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही प्रदेश के अन्नदाता किसानों के फसल नुकसान की भरपाई और महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए बड़ा पैकेज लाएगी।
लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ रुपए की धनराशि बटन दबाकर सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक भरे हुए सिलेंडर की कीमत 983.45 रुपए होती है, जिसमें भारत सरकार 335.40 रुपए की सब्सिडी देती है। जो 648.55 रुपए लाभार्थियों को खुद खर्च करने पड़ते थे, वह धनराशि राज्य सरकार ने दीपावली के उपहार स्वरूप सीधे गैस कंपनियों को भेज दी है। अब लाभार्थी मुफ्त में सिलेंडर प्राप्त कर 650 रुपए की इस बचत से दीपावली की मिठाई और दीये खरीद सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि अल नीनो, जलवायु परिवर्तन, अतिवृष्टि, अनावृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का तात्कालिक मुआवजा दिया जा रहा है, लेकिन सरकार प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवारों के लिए जल्द ही एक अलग विशेष आर्थिक पैकेज लेकर आएगी। इसके साथ ही, आधी आबादी को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए भी सरकार एक बड़ा पैकेज ला रही है, जिससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर परिवार का संबल बन सकें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश के बुरे हाल थे। विकास ठप था और कॉमनवेल्थ, 2जी व कोल जैसे घोटाले आम बात थे। रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए पापड़ बेलने पड़ते थे और 25 से 50 हजार रुपए तक की घूसखोरी चलती थी। 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलिया से उज्ज्वला योजना का शुभारंभ कर इस घूसखोरी पर रोक लगाई। आज उसी का परिणाम है कि वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 140 करोड़ भारतीयों में से 46 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर खुशहाल जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में उत्सवों से पहले ही उपद्रव, दंगे और कर्फ्यू शुरू हो जाते थे। लोगों को अपनी संपत्ति बचाने के लाले पड़ते थे, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे तथा बाजार वीरान रहते थे। आज राह चलती किसी बेटी को छेड़ने या व्यापारी से जबरन वसूली करने का दुस्साहस कोई नहीं कर सकता। ऐसा करने वालों को मालूम है कि उनके लिए जहन्नुम का रास्ता तय है। सुरक्षा का मजबूत वातावरण होने के कारण ही आज महिलाएं निडर होकर नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर वर्ग को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में अब प्रदेश की मंडी समितियों और श्रमिक अड्डों पर 'अन्नपूर्णा भोजनालय' शुरू किए जाएंगे। इससे दूर-दराज से अपनी उपज लेकर मंडी आने वाले किसानों और निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को टोकन मनी पर ससम्मान भरपेट भोजन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि बीओसी बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों के लिए विश्वस्तरीय 'अटल आवासीय विद्यालय' पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जहां उन्हें नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
उन्होंने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, गांव के चौकीदारों और पीआरडी जवानों के मानदेय में वृद्धि की है। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को बढ़ाकर राशन की दुकानों को मॉडल शॉप 'अन्नपूर्णा भवन' के रूप में विकसित किया जा रहा है। लखपति दीदी और बीसी सखी जैसे कार्यक्रम प्रदेश में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं और आधी आबादी को स्वावलंबी बना रहे हैं। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और राशन वितरण योजना पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया तथा कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थी शांति, स्वाती शर्मा, तबस्सुम जैदी, आशा गुप्ता, किरण, सबा, बबली रावत, कुसमा, मानसी और राबिया बानो को डेमो चेक प्रदान किए।
--आईएएनएस
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
'हमेशा ओरी की तरह ही जवान बने रहें', अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
प्रताप अभिनेता अमित साध का विशेष साक्षात्कार: एक संघर्ष, एक अंतर्द्वंद्व और सिनेमा का यथार्थ
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
देशभक्ति और बलिदान की कहानी लेकर आए सलमान खान, 'मातृभूमि' के ट्रेलर में दिखा उनका दमदार एक्शन अवतार
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
खुशी कपूर ने पापा बोनी कपूर को बर्थडे पर किया विश, जाह्नवी कपूर का फनी कमेंट वायरल
'यहां और आगे के बीच फंसा हूं', ऋतिक रोशन ने शेयर किया भावुक नोट
'प्रताप' के मेकर्स ने विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़ किया दिल छू लेने वाला गाना 'मिलके रहेंगे'
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
ओरी ने शेयर की बोनी कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास झलक
करीना ने पति सैफ अली खान की तारीफ की, बोलीं- 'आप सूर्य नमस्कार में मुझे पीछे छोड़ रहे हैं'
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
प्रताप के निर्देशक सचिन सर्राफ का विशेष साक्षात्कार: जब सिस्टम का नायक ही अपराधी बन जाए, तो वही असली अंतर्द्वंद्व है!
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरा इलेक्ट्रिक यात्री वाहन, 10 लोगों की मौत, 4 घायल

अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरा

बिरसा मुंडा जयंती पर देशभर में 500 स्थानों पर लाइव प्रसारित होगा पीएम मोदी का संबोधन
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 12/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope