• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब दुनिया में निवेश नहीं मिला तो जिले-जिले हो रहे सम्मेलन : अखिलेश

When there is no investment in the world, district-district conferences are being held: Akhilesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के इन्वेस्टर समिट को लेकर निशाना साधा और कहा कि जब दुनिया में निवेश नहीं मिला तो अब जिलों-जिलों में निवेशक सम्मेलन करते हुए घूम रहे हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव आज गणतंत्र दिवस पर सपा मुख्यालय में ध्वजारोहण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा इन्वेस्टमेंट के नाम पर झूठ फैला रही है। कोई निवेश दिखाई नहीं दे रहा है। जब दुनियां में निवेश नहीं मिला तो अब जिलों-जिलों में निवेशक सम्मेलन करते हुए घूम रहे हैं। अब जिलाधिकारी भी लगे हैं कि जिले के कारोबारियों और व्यापारियों को बुलाकर इनसे इंवेस्टमेंट की व्यवस्था कराई जाए। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकासकार्यो को धुंए में उड़ा दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बर्बाद कर दिया। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बर्बाद कर दिये। गोमती रिवरफ्रंट को बर्बाद कर दिया। डायल 100 सेवा को बर्बाद कर दिया। छुट्टा जानवर किसानों के खेत बर्बाद कर रहे हैं।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा वाले अब कन्नौज में बियर की फैक्ट्री लगा रहे हैं। इसी तरह से कन्नौज की पहचान इत्र के कारोबार से है। वहां पर देश का सबसे ज्यादा इत्र का कारोबार होता है। भाजपा कन्नौज के साथ खिलवाड़ कर रही है। हम कन्नौज में दुनिया का सबसे बड़ा परफ्यूम पार्क बना रहे थे और परफ्यूम निकालने और कारोबार के लिए उद्योग लगा रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती है। समाजवादी सरकार ने प्रदेश का विकास किया है। प्रदेश को सिर्फ समाजवादी विचारधारा और समाजवादी लोग ही आगे ले जा सकते हैं। आने वाले समय में भाजपा से मुकाबला करना है।

कहा कि आजाद भारत में सबसे बड़ा धर्म संविधान है। भगवान एक है। हम सभी धर्मों को मानते हैं, उनका सम्मान और आदर करते है। विभिन्न धर्मों के संतो, गुरुओं और उपदेशकों ने समय-समय पर जो विचार और उपदेश दिए हैं हम उन सभी का सम्मान करते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी लोग देश की खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लें।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When there is no investment in the world, district-district conferences are being held: Akhilesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, samajwadi party, bjp, republic day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved