• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हम सभी सीटों पर दर्ज करेंगे जीत, यूपी उपचुनाव पर बोले अजय राय

We will win all the seats, said Ajay Rai on UP by-elections - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की सभी सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दो टूक कहा कि आप लोग देखिएगा कि हम लोग सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। वो एक कार्यक्रम में शिरकत करने हापुड़ पहुंचे थे। इस दौरान, उनका जोरदार स्वागत किया गया। अजय राय के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद थे। उनका भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। सभी नेताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें भगवान परशुराम का फरसा भेंट किया गया। इस दौरान उनके साथ रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, सुनील शर्मा भी थे। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर संविधान बचाओ संकल्प रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली का उद्देश्य दलित समुदाय के लोगों को बाबा साहब भीम राव आंबेडकर द्वारा दिए गए अतुलनीय योगदान के बारे में बताना है और हम इस काम को लगातार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं।”
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के अलावा विभिन्न राज्यों में होने जा रहे उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए 10 सीटें रिक्त हैं। लेकिन, चुनाव की तारीखों की घोषणा महज 9 सीटों पर ही हुई है। इन सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है।
अभी तक मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।
वहीं, निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद सभी दलों की ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां भाजपा का कहना है कि वो सभी सीटों पर जीत का परचम लहराकर रहेगी, तो वहीं दूसरी तरफ इसी तरह का दावा सपा व कांग्रेस भी करती नजर आ रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We will win all the seats, said Ajay Rai on UP by-elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, uttar pradesh, congress president, ajay rai, up, by-election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved