• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में हम माफिया को मिट्‌टी में मिला देंगे : योगी आदित्यनाथ

We will raze the mafia in UP: Yogi Adityanath - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक दिन पहले प्रयागराज में हुए गोलीकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक दूसरे पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये जो अपराधी और माफिया हैं आखिर ये पाले किसके द्वारा गए हैं? क्या ये सच नहीं है कि जिसके खिलाफ FIR दर्ज है उन्हें सपा ने सांसद बनाया था? आप अपराधी को पालेंगे और उसके बाद आप तमाशा बनाते हैं। हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूसी सरकार और सीएम पर हमला बोलते हुए कहा-उत्तर प्रदेश में इस तरह से गोली चलना, बम चलना और गैंगवार की तरह दिखना, ये सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। ये रामराज्य है जहां खुलेआम बंदुकें चल रही हैं? पुलिस पूरी तरह से विफल है और इसकी जिम्मेदार भाजपा है। दरअसल, शुक्रवार को प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने मीडिया को बताया, "शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब हमें सूचना मिली थी कि सुलेमसराय में उमेश पाल पर उनके घर के बाहर हमला हुआ है, वो कुछ मामलों की पैरवी कर रहे थे. उनकी सुरक्षा के लिए दो गनर दिए गए थे, वो दोनों भी घायल हुए हैं."
इस हमले में उमेश पाल की मृत्यु हो गई है और दोनों गनर गंभीर हालत में हैं. परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी. मामले में जांच के लिए 8-10 टीमें लगा दी गई हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच कर रहे हैं।
इस बीच उमेश पाल हत्या मामले में पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद के दो बेटे समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। उमेश पाल की सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी की भी मृत्यु हो गई और एक अभी भी घायल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We will raze the mafia in UP: Yogi Adityanath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, uttar pradesh, chief minister, yogi adityanath, sp, akhilesh yadav, prayagraj, up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved