लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2019 के चौथे चरण में 13 सीटों पर सोमवार को मतदान संपन्न हुआ। चौथे चरण में 13 सीटों पर 57.58 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समेत कई सियासी दिग्गजों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। चौथे चरण के तहत उत्तर प्रदेश से 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2014 में इन 13 सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा था।
-शाम 6 बजे तक उत्तर प्रदेश में 57.58 फीसदी मतदान।
-चौथे चरण में शाम 5 बजे तक कुल वोटिंग 53.12 प्रतिशत।
- उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 45.008 प्रतिशत।
- यूपी में तेरह सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 44.16 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए यूपी में दोपहर 1 बजे तक 34.40 फीसदी मतदान हो गया है।
- कन्नौज में 32.34%, कानपुर में 34.38%, अकबरपुर में 33%, जालौन में 33.94%, झांसी में 38.80% और हमीरपुर में 37.36% मतदान हुआ है। इसी तरह शाहजहां पुर में 33.78%, खीरी में 39.06%, हरदोई में 32.60%, मिश्रिख में 32.40%, उन्नाव में 33%, फर्रूखाबाद में 33.40% और इटावा में 33.60% मतदान हुआ।
- उत्तर प्रदेश में 12 बजे तक 21.18 प्रतिशत मतदान हुआ।
- इटावाः फेरे लेने के बाद विदाई से पहले पति के साथ वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंची दुल्हन।
- उत्तर
प्रदेश की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट कन्नौज में कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी की
खबरें हैं। समाजवादी पार्टी ने लगातार कई ट्वीट कर इस बात की शिकायत दर्ज करवाई है कि चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज करवाई है।
- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 9.57 फीसदी मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में 10.5 फीसदी, कानपुर नगर में 8 फीसदी और उन्नाव में 11.05 फीसदी मतदान हुआ।
प्रदेश की ये सीटें जिन पर मतदान हो रहा है। शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर में मतदान हो रहा है।
चौथे चरण में एक करोड़ 30 लाख 83 हजार 421 पुरुष और एक करोड़ 10 लाख 22 हजार 629 महिलाओं समेत कुल दो करोड़ 41 लाख 784 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope