• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र में 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव

Van Mahotsav from July 1 to 7 in UP - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार एक से सात जुलाई तक सूबे में वन महोत्सव का आयोजन करेगी। वन महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर जिले में गंगा नदी के किनारे वृक्षारोपण कर करेंगे। वन पर्यावरण, वन्य जंतु एवं उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने बताया, "पहली जुलाई से ही गंगा के बहाव से संबंधित 27 जनपदों में गंगा नदी के किनारे आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में अतिविशिष्ट व्यक्तियों द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। इस वर्ष वृक्षारोपण की थीम 'कनसर्निग पिपुल विद ट्री' रखी गई है।" वन मंत्री ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को जन अभियान के रूप में चलाया जाएगा, स्कूली छात्रों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया, "उप्र परिवहन निगम की दो हजार बसों में विनायल पेस्टिंग के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, फ्लेक्सी, होर्डिग्स प्रदेश के प्रमुख शहरों, कवाल टाउन, मंडल मुख्यालय, जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, कचहरी परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर लगाए गए हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Van Mahotsav from July 1 to 7 in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister yogi adityanath, up news, up hindi news, forest environment, wild animal and garden minister dara singh chauhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved