• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘UP में दलहन-तिलहन फसलों के लिए पूरी संभावनाएं, भर सकता है भारत का पेट’

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के विकास में किसानों की बहुत बड़ी भूमिका है। अकेला यूपी पूरे देश का पेट भरने की क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री योगी यहां सोमवार को कुमारगंज स्थित नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में कृषि विज्ञान केंद्रों की 26वीं वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्साहवर्धन से ही दलहन मौजूद है और मूल्य नियंत्रित है।

भारत को मजबूत बनाने में सभी का सहयोग चाहिए चाहे वो राज्य हो या जिला। सिद्धार्थनगर काला नमक चावल की भूमि है। मुजफ्फरनगर में गुड़ की 108 वेरायटी तैयार की गई है। यूपी में दलहन तिलहन की अपार संभावनाएं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में पारंपरिक प्रोडक्ट है। उन्होंने कहा कि यहां दलहन और तिलहन फसलों के लिए पूरी संभावनाएं हैं। इसीलिए अकेले उप्र अकेले ही पूरे भारत का पेट भर सकता है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना लाकर किसानों का सम्मान बढ़ाया है। सरकार बनने के बाद मेरे द्वारा पहली ही बैठक में प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को खोलने की सहमति दी गई है। योगी ने कहा कि भारत अब युवा से प्रौढ़ की ओर अग्रसर है। भारत के पास दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। प्रदेश में चार लाख से अधिक गौ-आश्रम स्थापित किए गए हैं, जिनके गोबर को कंपोस्ट खाद के रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें कृषि विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh have great possibilities for dalhan and tilhan crops : Yogi Adityanath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, dalhan and tilhan crops, yogi adityanath, cm yogi adityanath, farmers, one district one product, narendra modi, pm narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved