• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 : 2022 में भाजपा ने गाजियाबाद जिले में किया क्लीन स्वीप, पाचों सीटों पर जीते प्रत्याशी

Uttar Pradesh Elections 2027: BJP sweeps Ghaziabad district in 2022, candidates win all five seats - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए राज्य के गाजियाबाद जिले की राजनीति में हलचल तेज है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाजियाबाद की सभी पांचों सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। इस बार भाजपा नीत एनडीए गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल है, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। गाजियाबाद जिले में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद सदर और मोदीनगर शामिल हैं। 2022 में सपा और लोकदल के बीच गठबंधन था, जिसमें लोकदल को लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर सीटें मिली थीं। हालांकि, भाजपा को जीत मिली। 2022 के विधानसभा चुनाव में लोनी सीट पर भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर 8 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीते थे। उन्होंने लोकदल के मदन भैया को हराया था। जहां नंदकिशोर गुर्जर को कुल 1,27,410 वोट हासिल हुए, वहीं लोकदल प्रत्याशी को 1,18,734 वोट मिले। बसपा ने अखिल और कांग्रेस पार्टी ने मोहम्मद यमीन मलिक को प्रत्याशी बनाया था। पिछले चुनाव में इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार थे।
इसी तरह मुरादनगर में भाजपा के अजीत पाल त्यागी ने विजय हासिल की, जिन्होंने लोकदल के सुरेंद्र कुमार मुन्नी को 97 हजार से अधिक वोटों से हराया था। अजीत पाल त्यागी के पक्ष में कुल 1,69,290 मतदाताओं ने वोट डाला था और लोकदल प्रत्याशी को कुल 72,195 वोट मिले। बसपा के अयूब खान 20,589 वोटों के साथ तीसरे और कांग्रेस के वीरेंद्र यादव 7,055 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। यहां भी 2022 में कुल 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।
साहिबाबाद में सुनील कुमार शर्मा ने भाजपा के टिकट पर 2.14 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को हराया। सुनील कुमार शर्मा को कुल 3,22,882 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी के खाते में कुल 1,08,047 पड़े। बसपा ने अजित कुमार पाल और कांग्रेस ने संगीता त्यागी को प्रत्याशी बनाया था।
गाजियाबाद सीट पर भाजपा के अतुल गर्ग ने 1.05 लाख से अधिक वोटों के अंतर से समाजवादी पार्टी के विशाल वर्मा को मात दी थी। अतुल गर्ग को कुल 1,50,205 वोट मिले और सपा प्रत्याशी को कुल 44,668 वोट हासिल हुए। अन्य सीटों की तरह यहां भी बसपा और कांग्रेस क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर रहीं। 2022 में कुल 14 प्रत्याशियों ने गाजियाबाद में किस्मत आजमाई थी।
वहीं, मोदीनगर में भी भाजपा ने पिछली बार परचम लहराया। पार्टी की मंजू सिवाच ने सबसे अधिक 1,13,349 वोट हासिल किए, जबकि लोकदल प्रत्याशी सुदेश शर्मा 78,730 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। बसपा प्रत्याशी पूनम गर्ग और कांग्रेस की प्रत्याशी नीरज कुमारी समेत पिछली बार कुल 7 प्रत्याशियों ने मोदीनगर सीट से चुनाव लड़ा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh Elections 2027: BJP sweeps Ghaziabad district in 2022, candidates win all five seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad district, ghaziabad, uttar pradesh elections 2027, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved