• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बनारस से प्रियंका, अमेठी से राहुल भाग चुके हैं, अब सोनिया की विदाई होगी:मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मानना है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का मौजूदा लोकसभा चुनाव में कोई अस्तित्व नहीं है और दोनों पहले ही मैदान छोड़कर भाग चुके हैं, और उनकी मां सोनिया गांधी भी रायबरेली से इस बार विदा हो जाएंगी, यानी चुनाव हार जाएंगी।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओबीसी चेहरे केशव ने बताया कि कांग्रेस और प्रियंका गांधी हमारे लिए कोई चुनौती नहीं हैं। पहले चर्चा थी कि प्रियंका वाड्रा बनारस से मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। राहुल पहले ही अमेठी छोड़कर भाग चुके हैं, दोनों भाई-बहन प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं, और अब उनकी मां सोनिया गांधी की रायबरेली सीट बची है, और इस बार वहां भी भाजपा का कमल खिलने जा रहा है।

केशव ने सपा-बसपा गठबंधन को भी सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन कोई चुनौती नहीं है। चारों तरफ कमल खिल रहा है। मोदी समीकरण के आगे विरोधियों के जातीय और गठबंधन के समीकरण फेल हैं। लोगों को सुशासन, विकास और सुरक्षा चाहिए। गरीब को आयुष्मान योजना का कार्ड चाहिए। अंधेरे में रहने वालों को सौभाग्य वाली बिजली और रोजगार चाहिए। इसीलिए जनता ने भाजपा की सेवा करने वाली सरकार को अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन करने वाले लोग सेवा नहीं, शोषण करने और लूटने वाले लोग हैं। इन्हें नकार दिया गया है। मोदी ने ऐसा कर दिया है कि अब जो भी आएगा, उसे सेवा करनी पड़ेगी। यही वजह है कि विरोधियों में बेचैनी है। वे जान चुके हैं कि केवल भाषणों से काम नहीं चलेगा।

केशव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा मुखिया मायावती हमेशा से ही पूंजीपतियों को टिकट देती आ रही हैं।

मायावती और अखिलेश के मोदी की जाति बताने पर उन्होंने कहा कि वह असली हैं या फर्जी, यह तो देश की जनता ने 2014 में ही तय कर दिया था। तब वह जीरो पर थीं और 2019 में भी माया अपने गठबंधन के साथ जीरो पर ही रहेंगी। प्रदेश में सपा और कांग्रेस ने जिन सीटों को जीता था, अब वहां भी कमल खिलेगा।

केशव ने परिवारवाद के सवाल पर कहा कि सपा और कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति कर रहीं हैं। बसपा उनका साथ दे रही है, लेकिन भाजपा ने विकासवाद, राष्ट्रवाद, सच्चे लोकतंत्रवाद के आधार पर काम किया है और आगे भी बढ़ रही है। केशव ने कहा कि भाजपा को 73 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

उपमुख्यमंत्री ने विपक्षियों के पिछड़े वर्ग की अनदेखी के सवाल पर कहा कि देश का प्रधानमंत्री और मैं स्वयं पिछड़े वर्ग से हैं। पिछड़े वर्ग को जितना सम्मान भाजपा में मिला है, शायद ही किसी पार्टी में मिला होगा। भाजपा में दलितों को भी उचित स्थान दिया गया है। मोदी जी ने कुंभ के दौरान दलितों के चरण धोकर उनका वाजिब सम्मान किया। वह गदगद हैं। दलितों को सरकार और संगठन में हिस्सेदारी दी गई है। इन वर्गो के लोगों को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya attack on Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh deputy chief minister keshav prasad maurya, attack, congress, sp-bsp alliance, rahul gandhi, priyanka gandhi, sonia gandhi, lok sabha chunav 2019, lok sabha election 2019, general election 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved