• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम योगी की रात्रि चौपाल : नहीं मिले शौचालय, अधिकारियों को हड़काया

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds first chaupal in Dalit man house - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता का मूड जानने के लिए ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। सीएम योगी सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने रात को कंधई मधुपुर गांव में लोगों की चौपाल लगाई। इस कार्यक्रम में सीएम गांव के हजारों लोगों से मुखतिब हुई और एक-एक कर सभी योजनाओं के बारे में लोगों से जानकारी ली है। मुख्यमंत्री के सवाल के जवाब में ज्यादातर लोगों ने इनकार कर दिया। इसके बाद सीएम योगी ने सबके सामने अधिकारियों से जवाब मांगा। योगी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कल तक यहां कैंप लगाकर राशनकार्ड सत्यापन का कार्य हो जाना चाहिए। योगी ने सीडीओ से लेकर डीएम तक को मंच पर लतब कर लिया। सीएम योगी ने अस्पताल और अनाज मंडी का औचक निरीक्षण भी किया। चौपाल के बाद योगी दलित दयाराम सरोज के घर पहुंचे और जमीन पर बैठकर परिवार के संग खाना खाया। यूपी में 21 प्रतिशत दलित आबादी है। योगी रात में गांव के ही सरकारी हाईस्कूल में ही रुके। दलितों के मुद्दे पर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दलित नहीं वो हमारे लिए जनार्दन का एक स्वरूप है। इस देश के संविधान को अगर किसी से खतरा है तो कांग्रेस से है। राहुल गांधी से खतरा है, इन्होंने न्यायपालिका तक को नहीं छोड़ा। इन लोगों ने पूरे देश का माहौल खराब करने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds first chaupal in Dalit man house
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, cm yogi adityanath, yogi adityanath, chaupal, dalit, योगी आदित्यनाथ, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved