लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नया फॉर्मूला जारी किया गया है। इस फॉर्मूले के तहत उत्तर प्रदेश के विधानसभा में विधायकों और अागंतुकों को आधा गिलास ही पानी देने के निर्देश दिए हैं। इसके पीछे मंशा यह है कि पानी बचाया जा सके। क्योंकि मोदी सरकार 2 ने पानी के संरक्षण की बात कही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देश पर प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने सचिवालय में आधा गिलास पानी देने का आदेश जारी किया। प्रमुख सचीव प्रदीप दुबे ने एक आदेश जारी कर कहा कि जल संरक्षण के उद्देश्य से माननीय अध्यक्ष, विधान सभा द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि विधान सभा परिसर में प्रारंभ में आधा गिलास पानी दिया जाएगा। बहुत बार ये देखा गया है कि पूरे भरे हुए गिलास पानी का उपयोग नहीं किया जाता है।
महिला आरक्षण : मोदी बोले -जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब सच हुआ
चंद्रयान-3 के लैंडर व रोवर चंद्रमा पर 'नींद' से 'जागने' को तैयार
विशेषसत्र के दौरान लोकसभा में 160 प्रतिशत हुआ काम : अध्यक्ष ओम बिरला
Daily Horoscope