• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘यदि भाजपा समर्थन नहीं देती तो मायावती कभी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं’

बलिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विवादास्पद विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सूबे में तीन बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल चुकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती को मुख्यमंत्री बनने के लिए अगला जन्म लेना होगा। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के कारण तीन बार मुख्यमंत्री बनीं और अब भाजपा का विरोध करना उनके जीवन का तरीका बन गया है।

यदि भाजपा ने उन्हें समर्थन नहीं दिया होता तो वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं। मुख्यमंत्री बनने के लिए अब उन्हें दूसरा जन्म लेना होगा। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राज धर्म का कोई ज्ञान नहीं है और उन्हें देश की जनता ने पहले ही नकार दिया है। भाजपा विधायक विवादास्पद बयान देने के लिए चर्चित हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uttar Pradesh : BJP MLA Surendra Singh comment for former cm Mayawati
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh, bjp mla surendra singh, former cm mayawati, mayawati, bjp, balia, sonia gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved