शर्मा ने बताया, रामपुर और सम्भल में 765 और 400 केवी के ट्रांसमिशन लाइन
का काम भी पवर ग्रिड को देने को मंजूरी मिली है। 2021 तक यह भी पूरा हो
जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिले इससे लाभान्वित होंगे। रोस्टिंग और
ओवरलोंडिग की समस्या से निजात मिलेगी। दोनों ही प्रोजेक्ट पीपीपी मडल पर
होंगे। बैठक में यूपी सरकारी सेवक पद्दोनति नियमावली में बदलाव को कैबिनेट
की मंजूरी मिल गई है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित अंबेडकर
विशेष रोजगार योजना के मार्गदर्शी सिद्घांतों को मंजूरी मिल गई है। योजना
का नाम अब बाबा साहेब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना होगा। अब टास्क
फोर्स में कृषि उत्पादन आयुक्त की जगह ग्राम्य विकास आयुक्त होंगे एवं सचिव
सदस्य होंगे। मंत्री ने ने बताया, ई-स्टाम्प नियमावली में बदलाव किया गया
है। लाइसेंस होल्डर स्टाम्प विक्रेता अब कलेक्शन सेंटर होंगे। पहले 15 हजार
तक का स्टाम्प बेच सकते थे। अब यह सीमा हटा दी गई है।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope