• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP : महिला ने वायु सेना के जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

UP: Women accused Air Force personnel of rape - Lucknow News in Hindi

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की एक विवाहित महिला ने चंडीगढ़ में तैनात वायु सेना के एक जवान पर उसे बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मंगलवार को बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने वायु सेना में सैनिक के पद पर तैनात मानिकपुर के विद्यासागर पर शादी का झांसा देकर छह महीने तक चंडीगढ़ में बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की बहन कॉलेज के समय से पीडि़ता की सहेली रही है और उसी के जरिए वह विद्याासागर के संपर्क में आई थी। मामले की जांच मानिकपुर के थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। इस समय पीडि़ता अपने परिवार से अलग एक किराए के कमरे में रह रही है। एसपी ने दी गई तहरीर के मुताबिक, बताया कि शिमला घुमाने के बहाने आरोपी की बहन ने उसे बुलाया था और अपने भाई के साथ चंडीगढ़ भेज दिया था, जहां किराए के कमरे में छह महीने तक रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP: Women accused Air Force personnel of rape
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, women accused, air force personnel, rape, women rape, air force, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved