लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में मंगलवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कई जिलों में आंशिक बदली का असर रहेगा। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव आएगा और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, गोरखपुर का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
ब्रिस्बेन टेस्ट : ऋषभ पंत की दमदार पारी के बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया, 2 -1 से जीती टेस्ट सीरीज
राहुल गांधी ने कृषि कानूनों पर 'खेती का खून तीन काले कानून' बुकलेट जारी की, देखें तस्वीरें
सरकार और किसान दोनों का ही मानना है कि बातचीत से ही हल निकलेगा, लेकिन हल कब निकलेगा ये नहीं पता : राकेश टिकैत
Daily Horoscope