मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक ट्यूटर को एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ट्यूटर की गिरफ्तारी, उसकी पत्नी द्वारा मामले को उजागर करने के बाद हुई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्यूटर को मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस इलाके से गिरफ्तार किया गया। ट्यूटर की पत्नी ने गुरुवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने कहा कि घर पर ट्यूशन के दौरान वह छात्रा के साथ कथित प्रेम में पड़ गया और उसे कई बार बाहर ले जाने की जबरन कोशिश की।
यह भी आरोप है कि ट्यूटर का एक अन्य महिला से भी संबंध है, जिससे उसके बच्चे भी हैं।
उसकी पत्नी को उसके व्यवहार पर शक हो गया और उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद नाबालिग से पूछताछ की गई।
पुलिस ने कहा कि लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है।
--आईएएनएस
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope