• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP में तापमान में इजाफा, 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान

UP temperature rise to 34 degrees Celsius - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से ताप्रमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में वद्घि होने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किये जाने का अनुमान है। पूर्वाचल और बुंदेलखंड में भी इस सप्ताह के अंत तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इलाहाबाद का 21.4 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और बनारस का 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP temperature rise to 34 degrees Celsius
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: director of the meteorological department, jp gupta, up temperature, up temperature 34 degrees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved