लखनऊ । उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया मंगलवार को नए मोड़ पर पहुंच गई। भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया, जबकि समाजवादी पार्टी ने तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है। इसके साथ ही भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा के आठों प्रत्याशी मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया में सबसे पहले धर्मपाल सिंह ने पर्चा दाखिल किया, जबकि सबसे आखिर में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार ने नामांकन किया। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत और गोपीकृष्ण पांडेय ने नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लिया।
भाजपा ने सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपीकृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। नामांकन के दौरान भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने उन्हें उच्च सदन में भेजने का फैसला किया है और वह पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में मिली इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा प्रत्याशी प्रकाश पाल ने कहा कि पार्टी ने उनके जैसे सामान्य कार्यकर्ता और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष को राज्यसभा भेजकर पिछड़े वर्गों में उत्साह पैदा किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक निष्ठा के साथ काम करने वाले कार्यकर्ता के लिए भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों तक पहुंचने का अवसर मौजूद है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के आठों प्रत्याशी कार्यकर्ता हैं और सभी मिलकर उनके नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 403 विधानसभा सीटों के लक्ष्य वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव सभी 403 सीटों का लक्ष्य तय करते हैं तो 100 तक पहुंचते-पहुंचते उनकी साइकिल डगमगाने लगती है। उन्होंने दावा किया कि इस बार 50 सीटें पार करते ही सपा की साइकिल की चेन उतर जाएगी और साइकिल पंक्चर हो जाएगी। मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों को भाजपा की ताकत का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को अवसर दिया है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है और जब भी उसे अपनी हार का ठीकरा किसी पर फोड़ना होता है तो वह संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने लगती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2027 में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।"
सपा की ओर से रामगोपाल यादव और धनंजय परिमल नाथवानी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। सपा पहले तीसरा उम्मीदवार उतारने की तैयारी में थी, लेकिन अखिलेश यादव के तीसरे प्रत्याशी नहीं उतारने के फैसले के बाद राज्यसभा चुनाव में मुकाबले की स्थिति समाप्त हो गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भाजपा ने आठ और सपा ने दो उम्मीदवार उतारे हैं।
उम्मीदवारों की संख्या सीटों के बराबर होने के कारण अब किसी अतिरिक्त प्रत्याशी के मैदान में नहीं आने पर सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता खुल गया है। हालांकि इसके लिए नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। यदि किसी अन्य प्रत्याशी की ओर से नामांकन नहीं किया जाता है और सभी नामांकन वैध पाए जाते हैं, तो मतदान की आवश्यकता नहीं होगी।
--आईएएनएस
बेटी सुहाना के ट्रांजिशन रील पर फिदा हुए शाहरुख, बोले- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं...
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानिए लक्ष्मी जी से जुड़ा शुभ संयोग
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'
योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
यूपी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया

दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

दिवाली में देशभर में बिक्री 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की उम्मीद; दिल्ली में 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार: कैट
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 07/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope