लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दुष्कर्म पीड़ित एक महिला ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। पीड़ित महिला को लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के मुताबिक, दो साल पहले उसके साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उसने थाने में की थी लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू नहीं की और मामले को दबाने का प्रयास किया।
उसका आरोप है कि आला अधिकारियों ने जब उसकी बात नहीं सुनी तो उसने परेशान होकर कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के पास पहुंच कर आत्मदाह का प्रयास किया। आवास पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने महिला को बचाकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
डाक्टरों ने महिला की हालत को चिंताजनक बताया है। पुलिस के मुताबिक मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope