लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छह और समाजवादी पार्टी (सपा) को पांच सीटें मिली हैं। चुनाव में भाजपा को जहां अपनी छह सीटें बचाने में कामयाबी मिली, वहीं सपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज कर मुकाबले को करीबी बना दिया।
सबसे बड़ा उलटफेर लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हुआ, जहां सपा की कांति सिंह ने भाजपा के मौजूदा विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह को हराकर सीट अपने नाम कर ली। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को स्नातक और शिक्षक, दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की मतगणना पूरी होने के बाद सभी 11 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इस बार किसी निर्दलीय उम्मीदवार को जीत नहीं मिली, जबकि पिछले चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घोषित परिणामों के मुताबिक, 11 में से 10 सीटों पर मौजूदा विधान परिषद सदस्यों ने अपनी सीट बरकरार रखी, जबकि लखनऊ स्नातक सीट पर मौजूदा सदस्य अवनीश कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव आयोग से जारी आंकड़े के अनुसार लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सपा की कांति सिंह ने 56,905 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को 39,778 मत मिले। इस तरह कांति सिंह ने 17,127 मतों के अंतर से जीत हासिल की। इस सीट का परिणाम चुनाव के प्रमुख उलटफेरों में शामिल रहा। वाराणसी में भी भाजपा को दोनों सीटों पर हार मिली।
वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के आशुतोष सिन्हा ने 55,046 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। भाजपा के केदारनाथ सिंह को 35,114 मत मिले। वहीं, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के लाल बिहारी यादव 11,612 मत हासिल कर विजयी घोषित हुए। भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को 6,597 मत मिले। मतगणना के दौरान कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति भी बनी।
भाजपा के विरोध के बाद एक स्थान पर मतगणना रोके जाने की सूचना सामने आई थी। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चेतावनी के करीब चार घंटे बाद मतगणना दोबारा शुरू कराए जाने की बात कही गई। हालांकि, सभी 11 सीटों के परिणाम घोषित होने के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 16,790 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय राजीव यादव को 14,580 मत मिले। इस सीट पर मुकाबला करीबी रहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र से जुड़े इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा अपनी सीट बचाने में सफल रही। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल 24,929 मत प्राप्त कर विजयी हुए। सपा के प्रमेन्द्र सिंह भाटी को 12,073 मत मिले। आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने 42,743 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। सपा के शशांक यादव उर्फ शीटू को 27,734 मत मिले।
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. मान सिंह यादव 60,358 मत हासिल कर विजयी घोषित हुए। भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 32,695 मत मिले। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा की कांति सिंह ने 56,905 मत प्राप्त कर भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को पराजित किया। अवनीश सिंह को 39,778 मत मिले। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के आशुतोष सिन्हा ने 55,046 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। भाजपा के केदारनाथ सिंह को 35,114 मत मिले।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी 13,179 मत प्राप्त कर विजयी हुए। सपा के सुशील कुमार को 8,371 मत मिले। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के लाल बिहारी यादव ने 11,612 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को 6,597 मत मिले। आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल 14,046 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। भाजपा के हरि किशोर तिवारी को 9,783 मत मिले।
मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के श्रीचंद शर्मा ने 18,099 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। सपा के डॉ. नितिन तोमर को 4,858 मत मिले। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. हरी सिंह ढिल्लो 21,672 मत प्राप्त कर विजयी हुए। सपा के हाजी दानिश अख्तर को 3,996 मत मिले। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 16,790 मत हासिल कर जीत दर्ज की। निर्दलीय राजीव यादव को 14,580 मत मिले।
--आईएएनएस
'कट्टरपंथ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा', करीना कपूर के पेंडेंट पहनने पर नेताओं और जगद्गुरु परमहंस आचार्य की प्रतिक्रिया
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर लाएंगे माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म, डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में नई शुरुआत
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: डेब्यूटेंट साकिब ने झटके 7 विकेट, ड्रॉ की ओर पहला टेस्ट मैच
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
जेलर 2 की धमाकेदार कामयाबी के बाद अब साल की सबसे चर्चित फिल्म ओम को नॉर्थ इंडिया में रिलीज़ करेगा पेन मरुधर
कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनकर फंसीं करीना कपूर, कांग्रेस नेता ने भेजा कानूनी नोटिस
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
रजा मुराद ने मां लियाकत जहां बेगम को किया याद, बोले- वे हिम्मत और कुर्बानी की मिसाल थीं
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
कर्नाटक की विकास यात्रा को एक नई गति, मध्यम वर्ग को आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना हमारा प्रयास : पीएम मोदी

यह न सोचें कि अगला चुनाव कैसे जीतें, सोचें कि अगली पीढ़ी का भविष्य कैसे बेहतर होः राजनाथ सिंह

यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 13/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope