लखनऊ । गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी सोमवार को यहां पहुंचे, और उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास में उत्तर प्रदेश का श्रम लगा है, और वहां सबका सम्मान है। गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों के पीछे कांग्रेस का हाथ बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की अखंडता को तोड़ने की उनकी मंशा सफल नहीं होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एकता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूपानी ने कहा, "उत्तर प्रदेश हो या गुजरात, हम सब एक मां की संतान हैं। हम एक हैं, एक भारत श्रेष्ठ भारत का काम कर रहे हैं। कुछ लोग भारत माता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। देश की अखंडता और एकता को तोड़ने का जो काम कर रहे हैं, उन्हें हम चैलेंज कर रहे हैं, हम सब एक हैं।"
गुजरात में उत्तर प्रदेश के लोगों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब में गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग भारत की अखंडता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "गुजरात के विकास में उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा के लोगों का योगदान है। गुजरात ने अकेले विकास नहीं किया। गुजरात के विकास में पूरे देश का हाथ है।"
रूपानी ने कहा, "हम जिस पाठशाला में पड़े हैं, वहां हमें यह सिखाया गया है कि भारत की एकता को आगे की पीढ़ी तक जाना चाहिए। पहले की सरकारों ने ऐसा नहीं किया, यहां तक कि गांधी जी के विचार आगे बढ़े, इसके लिए प्रधानमंत्री ने काम किया है।"
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope