• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र सरकार लाकडॉउन के उल्लघंन पर सख्त , 5516 पर एफआईआर

UP government strict on violation of lockdown FIR on 5516 - Lucknow News in Hindi

लखनऊ, कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में अभूतपूर्व लॉकडाउन के उल्लंघन में उत्तर प्रदेश में अब तक धारा 188 के तहत 17140 लोगों के खिलाफ 5516 प्राथमिकी दर्ज की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में प्रदेश के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षक से जनपद में शत-प्रतिशत लॉक डाउन का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने की अपेक्षा की गई है। लॉक डाउन में शिथिलता पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 58 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 1़31 लाख वाहन सीज भी किए हैं। प्रदेश में अब तक धारा 188 के तहत 17140 लोगों के खिलाफ 5516 प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी, जमाखोरी करने वाले 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके विरूद्घ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद गाजियाबाद, गौतमबुद्घ नगर, लखनऊ, हरदोई, प्रयागराज एवं कौशाम्बी में कुल 2067 फर्म्स (मेडिकल स्टोर एवं अवैध रूप से संचालित हैण्ड सैनिटाईजर एवं मास्क निर्माण इकाईयों) का निरीक्षण कर 13 मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही की गयी। इस मामले में कुल 5 लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया और 3899000 रूपए का शमन शुल्क भी वसूला गया। -- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP government strict on violation of lockdown FIR on 5516
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up government strict on violation of lockdown, fir on 5516, coronaviruslockdown up, coronavirusindia, covid-19, coronavirus news up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved