लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों पराली जलाने को लेकर सरकार ने बहुत ज्यादा सख्ती दिखाई है। इस मामले में कई जिलाधिकारियों और जिलाधीक्षकों को नोटिस भी दिया जा चुका है। किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया है। इसे लेकर जहां किसानों में रोष है तो वहीं लेखपाल इसमें कई कठिनाइयां बता रहे हैं। कुल मिलकार इसमें कई सारे पेच हैं। सरकार की सख्ती के बाद अफसर खुद खेतों में घूम-घूम कर पराली बुझाने में लगे हैं। कोंच के तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने कैलिया क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने खेत में जल रही पराली को लेकर किसानों पर कार्रवाई तो की, साथ ही वह खुद आज अकेले ही जलती हुई पराली को बुझाते नजर आए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि जब मैं मौके पर पहुंचा, किसान पराली जलाकर भाग रहे थे। पहले मैंने उसे बुझाया और उसके बाद कार्रवाई की। इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाया जा रहा है।
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली का स्वागत करेगी कांग्रेस
भारत में लगभग 20 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, कर्नाटक सबसे आगे
लालू की रिहाई के लिए तेजप्रताप, रोहिणी ने लिखा 'आजादी पत्र'
Daily Horoscope