• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पड़ोसी राज्यों में कोविड मरीजों का सहारा बनी यूपी सरकार

UP government formed to support covid patients in neighboring states - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। कोरोना संकट से घिरे पड़ोसी राज्य की मदद के लिए यूपी सरकार आगे आई है। यहां से सटे राज्यों के अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन भी मुहैया कराई जा रही है। इसके तहत ही मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, शिवपुरी और निवारी के अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों के इलाज के लिए 404 सिलेंडर ऑक्सीजन झांसी से भेजी गई हैं। सरकार के इस प्रयास से टीकमगढ़, शिवपुरी और निवारी में इलाज करा रहे सैंकड़ों मरीजों की सांसो का सहारा यूपी सरकार बनी है। इस बारे में झांसी के जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया है कि हर कोविड संक्रमित मरीज के जीवन को बचाने के लिए मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं। इसके तहत ही मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों के आग्रह पर टीकमगढ़, शिवपुरी और निवारी के अस्पतालों में झांसी से ऑक्सीजन के सिलेंडर भेजे गए हैं और अभी भी भेजे जा रहे हैं। ऐसा करते हुए आंद्रा वामसी झांसी में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था कराने का दावा भी करते हैं। उनके अनुसार, झांसी में अभी करीब 7,821 कोविड मरीज 58 अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा कोविड से प्रभावित करीब ढ़ाई हजार लोग घरों में हैं, जिनके इलाज पर भी नजर रखी जा रही है। वर्तमान में झांसी में कोविड प्रभावी मरीजों के लिए बीस टन ऑक्सीजन प्रति दिन उपलब्ध है। देहरादून के मेडिकल कालेज से यह आक्सीजन झांसी को मिल रही है, जो कि सूबे के 58 अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड मरीजो के लिए अभी पर्याप्त है।
इसके अलावा भी जिले के गोरामछिया और बिजौली में दो ऑक्सीजन सप्लाई प्लांट भी लगे हैं। यहां से सिलिंडरों के जरिए अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है। इन्ही प्लांटों के जरिए मध्य प्रदेश के अस्पतालों को जिले से कोविड मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए हैं।
जिलाधिकारी झांसी के अनुसार, 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक सीएमओ टीकमगढ़, सीएमओ शिवपुरी और सीएमओ निवारी तथा जिला अस्पताल टीकमगढ़ और जिला अस्पताल शिवपुरी को 404 सिलेंडर ऑक्सीजन झांसी से भेजी गई है। जिले से भेजी गई इस ऑक्सीजन से सैंकड़ों मरीजों को संकट से बचाया जा सका है।
झांसी में कोविड मरीजों के इलाज को लेकर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी का कहना था कि इस कमी को पूरा करने के लिए यहां मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस ऑक्सीजन प्लांट में रोजाना 9,000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। इस प्लांट की स्थापना के लिए 85 लाख रुपए प्रदेश सरकार से मिल गए हैं। इसके अलावा, जिला अस्पताल में भी प्रतिदिन 5,000 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन दोनों अस्पतालों में पाइप लाइन के जरिये मरीज के पलंग तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। इनकी खासियत ये होगी कि ये दोनों ही प्लांट हवा से ऑक्सीजन तैयार करेंगे। दस दिनों की भीतर ये दोनों प्लांट बनकर तैयार हो जाएंगे और उसके बाद झांसी में मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने पायेगी।
जिलाधिकारी झांसी का यह भी कहना है कि झांसी में कोविड मरीजों के बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए झांसी की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में निजी अस्पताल रामराजा हॉस्पिटल को फिर से खोला गया है। तीन सौ बेड वाले इस अस्पताल को झांसी से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी, बदले में इस अस्पताल के सौ बेड झांसी के कोविड मरीजों के इलाज में उपयोग किए जायंगे। इस अस्पताल में भर्ती लोगों के इलाज के लिए झांसी से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए। अब इसी तरह से यूपी से सटे अन्य राज्यों के कोविड मरीजों के इलाज के लिए जिलों के अधिकारी मदद कर रहे हैं, जिसके चलते नोएडा और गाजियाबाद के अस्पतालों में दिल्ली से इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में कोविड मरीज पहुंचे हुए हैं। उत्तराखंड और नेपाल से सटे यूपी के जिलों में भी उत्तराखंड और नेपाल से लोग इलाज कराने जा रहे हैं। यूपी में किसी का भी इलाज करने के मना नहीं किया जा रहा है, हर मरीज का इलाज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP government formed to support covid patients in neighboring states
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up government, formed to support covid patients, neighboring states, coronavirus, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved