• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूल्हे के गुटखा खाने के चलते यूपी की लड़की ने शादी से किया इनकार

UP girl refuses to marry because of the groom eating gutkha - Lucknow News in Hindi

बलिया । प्रतापगढ़ जिले में एक दूल्हे के नशे में आने पर दुल्हन के शादी से मना करने के बाद, बलिया जिले में एक और दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे ने गुटखा खाया हुआ था। मनियार थाना के अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मिश्रौली की रहने वाली दुल्हन की शादी खेजुरी गांव के युवक से पांच जून को होनी थी। हालांकि, जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने देखा कि वह गुटखा चबा रहा है। फिर उसने शादी करने से इनकार कर दिया और शादी को रोक दिया गया।
घंटों की जिद के बाद, जब दुल्हन ने मानने से इनकार कर दिया, तो शादी को रद्द कर दिया गया और परिवारों ने एक दूसरे से पहले मिले उपहारों को वापस करने का फैसला किया।
उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।
पिछले हफ्ते प्रतापगढ़ जिले में एक दुल्हन जब शादी करने से मना कर दिया था जब दूल्हे नशे की हालत में शादी वेन्यू पर पहुंचा और उसने उसे अपने साथ नाचने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया था।
जैसे ही स्थिति खराब हुई वैसे ही पुलिस को बुलाया गया और उनके हस्तक्षेप पर दूल्हे के परिवार ने दहेज उपहार वापस करने पर सहमति व्यक्त की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP girl refuses to marry because of the groom eating gutkha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved