लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्घि होने तथा गर्मी में इजाफा होने की उम्मीद है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। दिन में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है जिससे उमस में इजाफा होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 27 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope