• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की नड्डा से मुलाकात

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya meets JP Nadda - Lucknow News in Hindi

नई दिल्ली/लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान परिषद में हाल ही में सदन के नेता बनाए गए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में होने वाले फेरबदल से जोड़ कर देखा जा रहा है। हाल ही में भाजपा आलाकमान ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को कई बार जीत दिलाने वाले प्रदेश संगठन महासचिव सुनील बंसल की जगह झारखंड के संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे धर्मपाल को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश संगठन महासचिव बनाया था लेकिन उत्तर प्रदेश भाजपा को अभी भी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का इंतजार है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन चुके हैं और उन्होंने हाल ही में प्रदेशाध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के नाम, प्रदेश संगठन में होने वाले बदलाव, उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात और उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज के लिहाज से इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुलाकात की तस्वीरों को स्वयं शेयर करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी से आत्मीय भेंट कर उत्तर प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया!

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya meets JP Nadda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up deputy cm keshav prasad maurya meets jp nadda, keshav prasad maurya, jp nadda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved