• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वर्दी में टिक-टॉक वीडियो पोस्ट कर फंसा सब-इंसपेक्टर

UP cop under fire for posting Tik-Tok videos in uniform - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस वर्दी में टिक-टॉक वीडियो (Tik-Tok Videos) कर एक सब-इंसपेक्टर निशाने पर आ गए हैं। लखनऊ के पीजीआई थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद आरिफ के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। पहले वीडियो में आरिफ को यह बोलते हुए देखा जा सकता है, "ये पुलिस स्टेशन है। तुम्हारे बाप का घर नहीं। जब तक बैठने को ना कहा जाए खड़े रहो।" दूसरे वीडियो में आरिफ को कुर्सी पर बैठे देखा जा सकता है और टेबल पर सर्विस रिवॉल्वर रखा हुआ है। वीडियो में वह कह रहे हैं, "ना पुलिसवालों की दोस्ती अच्छी ना दुश्मनी।"
लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने कहा, "हम सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के लिए पुलिसकर्मी से स्पष्टीकरण मांगेंगे। यदि कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर है और उसने वर्दी पहन रखी है, तो अनुशासन का पालन किया जाना चाहिए। पुलिसकर्मियों को वर्दी में वीडियो पोस्ट करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह की अनुशासनहीनता नहीं करने के लिए सामान्य दिशानिर्देश भी जारी किया जा रहा है।"
यह पहली बार नहीं है जब कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर टिक-टॉक वीडियो बनाने को लेकर मुसीबत में फंस गया है। जुलाई में, गुजरात की एक महिला पुलिसकर्मी को एक पुलिस थाने के अंदर गाने पर नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया था।
दिल्ली पुलिस की दो महिला कांस्टेबलों को भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जब वीवीआईपी जगह पर ड्यूटी के समय गाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP cop under fire for posting Tik-Tok videos in uniform
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up cop, tik-tok videos, uniform, tik-tok, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved