• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी सीएम योगी ने राज्यों से प्रवासी यूपी श्रमिकों की सूची मांगी

UP CM Yogi asks list of migrant UP workers from states - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न राज्य सरकारों से कहा है कि वे अपने राज्य में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों की सूची उपलब्ध करायें ताकि उनकी वापसी की व्यवस्था की जा सके। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, सात लाख से अधिक प्रवासी राज्य लौट आए हैं और सरकार उन सभी को वापस लाना चाहती है जो अभी भी अन्य राज्यों से वापस लौटना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 30,000 प्रवासी कामगारों को वापस ला रहीं 37 ट्रेनें पहले ही उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी हैं और गुरुवार को 20 से अधिक ट्रेनें और आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर अन्य राज्य सरकारें हमें वापस लौटने के इच्छुक लोगों की सूची देती हैं तो हम उसके अनुसार व्यवस्था करेंगे।"
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार प्रत्येक प्रवासी श्रमिक की चिकित्सा जांच, उसके क्वारंटीन में रुकने और उसके बाद उसके घर तक पहुंचने की यात्रा सुनिश्चित करने की व्यवस्था करेगी।
लगभग 50,000 मेडिकल कर्मचारी उन श्रमिकों की जांच कर रहे हैं जो राज्य के अंदर आ रहे हैं।
प्रत्येक श्रमिक को घर लौटने से पहले राशन किट और 1,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
राज्य सरकार उन श्रमिकों को जो उत्तर प्रदेश में रहना चाहते हैं, उनके कौशल के आधार पर रोजगार देने के लिए भी प्रयास कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP CM Yogi asks list of migrant UP workers from states
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up cm, up news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved