• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी निकाय चुनाव: अंतिम चरण का मतदान, सूची में नाम ना होने की शिकायतें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत प्रदेश के 26 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। ज्ञातव्य है कि यूपी निकाय चुनावों के तीसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ था। मतदाता शाम 5 बजे तक वोट डाल पाएंगे। इस बीच, कुछ जिलों में ईवीएम मशीनों में भी गडबडी की शिकायतें आई हैं, लेकिन उन्हें समय रहते दूर कर लिया गया। कई मतदान केंद्रों पर लोगों ने अपना नाम मतदाता सूची में नहीं होने की शिकायत की। बरेली के वार्ड 54 में बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां 1,250 मतदाताओं में करीब 600 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे और जिन लोगों के नाम लिस्ट में हैं उनमें से कई या तो मर चुके हैं या वार्ड को छोडक़र किसी अन्य स्थान पर जाकर बस चुके हैं। बरेली के वार्ड नंबर 66 में मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। मतदाताओं का आरोप है कि वोटर लिस्ट में उनकी जाति पटवा लिखी है, लेकिन पर्ची में देवल लिखकर आई है। बूथ अधिकारी ने 10-12 लोगों को वोट डालने से रोक दिया, जिसको लेकर विरोध हुआ। लोगों का आरोप है कि बीएलओ ने पहले ही जांच नहीं की, जिस कारण गड़बड़ी हो रही है। बाराबंकी में एक पोलिंग बूथ के पास दो सौ मीटर के अंदर मतदाताओं को पर्ची (मतदान पर्ची) बांटने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालांकि स्थिति को काबू में कर लिया गया।
यहां डाले जा रहे वोट:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP civic polls 2017: Voting continue in 26 districts for phase III
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up civic polls 2017, voting for up civic polls phase 3rd, voting in 26 districts of up, phase iii of up civic polls, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved