• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विवादों के बीच 'द केरला स्टोरी' यूपी में टैक्स फ्री

The Kerala Story tax free in UP amid controversy - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। 'द केरला स्टोरी' फिल्म को लेकर जमकर सियासत हो रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश में भी यह टैक्स फ्री की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा कि द केरला स्टोरी फिल्म यूपी में टैक्स फ्री की जाएगी। हालांकि, पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने इसे बैन कर दिया है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी खुद भी अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखेंगे। इस फिल्म को बैन करने को लेकर ममता बनर्जी ने कहा है राज्य में शांति बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है। वह चाहती हैं कि इस फिल्म को लेकर राज्य में कोई हिंसा या नफरत न फैले। वहीं, इस फिल्म को तमिलनाडु में भी बैन किया गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 मई को द केरला स्टोरी फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का एलान किया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद कर्नाटक की एक रैली में द केरला स्टोरी की सराहना करते हुए कहा था कि यह फिल्म आतंकवाद को बेनकाब करेगी।
गौरतलब है कि केरल हाईकोर्ट ने फिल्म पर बैन लगाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि फिल्म के ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
ज्ञात हो 'द केरला स्टोरी' फिल्म हिंदू, ईसाई या किसी दूसरे धर्म की लड़कियों का धर्मांतरण कर मुस्लिम बनाने और फिर आईएस जैसे आतंकी संगठनों के लिए काम करने को मजबूर करने के विषय पर बनाई गई है। एक तरफ फिल्म की कहानी को लेकर एक धड़ा आलोचना कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस में 'द केरला स्टोरी' का कलेक्शन बढ़ता जा रहा है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Kerala Story tax free in UP amid controversy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the kerala story, yogi adityanath, up, द केरल स्टोरी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved