• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी बोर्ड परिणाम: मंत्री गुलाब देवी ने छात्रों को दी बधाई, बोलीं- बेटियां आगे हैं तो महिलाएं भी आगे रहेंगी

UP Board Results: Minister Gulab Devi Congratulates Students; Says, If Daughters Lead, Women Too Will Lead - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल भी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। यूपी बोर्ड परिणाम घोषित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूरे प्रदेश में परीक्षार्थियों के साथ टॉपर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यूपी बोर्ड के परिणाम पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "महिलाएं आदि शक्ति का एक रूप हैं और उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। चाहे बेटियों के रूप में हों या विद्यार्थियों के रूप में, हमारी लड़कियों ने उल्लेखनीय प्रगति की है और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।"
उन्होंने आगे कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में लड़कों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वो कहती हैं, आज के समय में जो नारी सम्मान चल रहा है, नारियों को अधिकार देने की जो बात हो रही है, उसमें हमारी महिलाएं सबसे आगे रहेंगी। उन्होंने कहा कि जब हमारी बेटियां आगे हैं तो हमारी महिलाएं भी आगे रहेंगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति को कोई झुका नहीं सकता। उनकी शक्ति को कोई कम नहीं कर सकता। प्राकृतिक विधान में भी महिलाओं का जलवा रहा, और यहां पर भी हमारी बेटियों का जलवा है।
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं सभी 75 जिलों में स्थापित 8,033 केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इस वर्ष, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 90.42 और कक्षा 12वीं में 80.38 प्रतिशत दर्ज किया गया।
हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP Board Results: Minister Gulab Devi Congratulates Students; Says, If Daughters Lead, Women Too Will Lead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up board result 2026, upmsp result, class 10 result up, class 12 result up, girls top performance india, up board toppers 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved