लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) की रिक्त 13 सीटों पर होने जा रहे चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने एक सीट अपने सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी है। प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में शामिल दो नेता योगी सरकार के मंत्री हैं, जबकि तीन समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं। बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देकर आने वाले जयवीर सिंह को भी भाजपा ने टिकट दिया है। इनके साथ ही संगठन से जुड़े भाजपा के पदाधिकारियों को भी इस बार परिषद में भेजने की तैयारी है।
भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों में राज्यमंत्री महेंद्र सिंह व मोहसिन रजा, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, जयवीर सिंह, विजय बहादुर पाठक, विद्यासगर सोनकर, अशोक कटारिया व अशोक धवन शामिल हैं।
भाजपा ने कांग्रेस और न्यूजक्लिक के चीन कनेक्शन पर उठाया सवाल, गांधी परिवार को बताया 'चाइनीज गांधी'
भौतिकी के नोबेल 2023 पुरस्कार का ऐलान, तीन लोगों को दिया गया सम्मान
दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक पत्रकारों से की पूछताछ, UAPA धाराएं लगाई गईं
Daily Horoscope