• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी विधानसभा उपचुनाव - सपा ने उतारे तीन उम्मीदवार

UP Assembly by-election - SP fields three candidates - Lucknow News in Hindi

लखनऊ,। लोकसभा चुनाव के साथ ही यूपी की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, ददौल से अवधेश कुमार वर्मा, गैसड़ी से राकेश यादव और दुद्धी से विजय गोंड को उम्मीदवार बनाया गया है।ज्ञात हो कि सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रामदुलार गोंड ने जीती थी। दुष्कर्म के ममाले में न्यायालय ने गोंड को 25 साल की सजा सुना दी।वहीं शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के चलते खाली चल रही थी।गैसड़ी विधानसभा में सपा विधायक शिव प्रताप यादव के निधन के बाद यहां उपचुनाव होना है।जिन चार साटों पर उपचुनाव होना है, उसमें से केवल एक सीट पर सपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, बाकी तीन सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जीत हुई थी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, ददरौल विधानसभा उपचुनाव लोकसभा के चतुर्थ चरण यानि 13 मई को, गैसड़ी विधानसभा का उपचुनाव छठे चरण यानि 25 मई को और सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट पर लोकसभा के सातवें चरण यानि एक जून को उपचुनाव होगा।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP Assembly by-election - SP fields three candidates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up assembly by-election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved