• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी ने नल कनेक्शन देने में छत्तीसगढ़ और मेघालय को भी पछाड़ा

UP also beat Chhattisgarh and Meghalaya in giving tap connections - Lucknow News in Hindi

लखनऊ. हर घर जल योजना से ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने के मामले में यूपी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ और मेघालय को भी पछाड़ दिया। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने में लगातार नए कीर्तिमान हासिल कर रहे यूपी ने पिछले 7 महीनों में 8 राज्यों को मीलों पीछे छोड़कर देश में नई मिसाल पेश की है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 54 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की सुविधा भी प्रदान की है। लक्ष्य प्राप्ति की ओर तेजी से बढ़ रहे यूपी में अब तक 1,42,76,748 ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की सौगात दी गई है। करीब 8 करोड़ ग्रामीणों को घर-घर नल से शुद्ध पेयजल मिल रहा है। सरकार का लक्ष्य 2024 तक 2,62,37,840 ग्रामीण परिवारों को नल से जल की सुविधा देना है।
बता दें कि देशभर में अकेले जुलाई माह में यूपी ने नल कनेक्शन देने में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मेघालय जैसे तीन राज्यों को पीछे छोड़ा है। यूपी ने तीन राज्यों को एक महीने में पछाड़ने का भी नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। नल कनेक्शन देने के मामले में देश में नंबर वन बनने की ओर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश जनवरी माह से अब तक झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र और असम को भी काफी पीछे छोड़ चुका है।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पूरी टीम के साथ गांव में काम कर रही जल जीवन मिशन की एजेसियों, कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को इस रफ्तार से बढ़ाकर योगी सरकार ने कार्य की गुणवत्ता और गतिशीलता की नई मिसाल पेश की है।
उन्होंने कहा कि हम आधे से ज्यादा फासला तय कर चुके हैं। हमारी प्राथमिकता इन इलाकों में निर्बाध और स्वच्छ जलापूर्ति की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP also beat Chhattisgarh and Meghalaya in giving tap connections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, chhattisgarh, meghalaya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved