• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक समेत 2 की मौत

tractor-trolley overturns, 2 killed including driver in  Shravasti district of Uttar Pradesh - Lucknow News in Hindi

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र में शहजादी नहर के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली चालक श्रवण कुमार (24) निवासी दमावा गिलौला क्षेत्र के शहजादी गांव में ईंट गिराने गया था। बताते हैं कि सोवार सुबह वह ईंट गिराने के बाद वापस लौट रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर ट्राली में केशव यादव भी बैठा था। बताते हैं कि जब ट्रैक्टर ट्राली गांव के बाहर निकलकर शहजादी नहर के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर दोनों की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से ट्रैक्टर को हटवाया और शवों को बाहर निकाल पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-tractor-trolley overturns, 2 killed including driver in Shravasti district of Uttar Pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tractor-trolley overturns, 2 killed, driver killed, shravasti, uttar pradesh news, shahajaadee canal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved