• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का हो रहा समयबद्ध निस्तारण

Timely Resolution of Every Complainants Grievance Under the Yogi Government - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। जन शिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की अक्टूबर-2026 माह की रैंकिंग में कासगंज पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने सम्पूर्ण पूर्णांक 125 में से 125 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप हर शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों, सीओ और आईजीआरएस सेल ने टीम वर्क के साथ काम किया, जिसका परिणाम है कि कासगंज आज आईजीआरएस में नंबर वन है।
एसपी ओपी सिंह ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना ही पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का बड़ा उपहार दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही प्रदेश के अन्नदाता किसानों के फसल नुकसान की भरपाई और महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए बड़ा पैकेज लाएगी।
लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1500 करोड़ रुपए की धनराशि बटन दबाकर सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक भरे हुए सिलेंडर की कीमत 983.45 रुपए होती है, जिसमें भारत सरकार 335.40 रुपए की सब्सिडी देती है। जो 648.55 रुपए लाभार्थियों को खुद खर्च करने पड़ते थे, वह धनराशि राज्य सरकार ने दीपावली के उपहार स्वरूप सीधे गैस कंपनियों को भेज दी है। अब लाभार्थी मुफ्त में सिलेंडर प्राप्त कर 650 रुपए की इस बचत से दीपावली की मिठाई और दीये खरीद सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि अल नीनो, जलवायु परिवर्तन, अतिवृष्टि, अनावृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का तात्कालिक मुआवजा दिया जा रहा है, लेकिन सरकार प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवारों के लिए जल्द ही एक अलग विशेष आर्थिक पैकेज लेकर आएगी। इसके साथ ही, आधी आबादी को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए भी सरकार एक बड़ा पैकेज ला रही है, जिससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर परिवार का संबल बन सकें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Timely Resolution of Every Complainants Grievance Under the Yogi Government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi adityanath, kasganj police, ig​​rs ranking, uttar pradesh police, public grievance redressal, op singh, ujjwala yojana, lpg subsidy, farmers welfare, women empowerment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved