• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

The safety and respect of women is the highest priority of the state government - Chief Minister - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के साथ ही उनकी आत्मनिर्भरता और कल्याण के लिए हर सम्भव कदम उठाने के लिए तत्पर है। महिलाओं के प्रति अपराधों पर नियंत्रण एवं नारी शक्ति के उन्नयन हेतु राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्हांेने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए समाज को भी आगे आकर अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री रविवार को यहां वुमेन अवार्ड-2018 के वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु व्यापक पहल के दृष्टिगत राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘एण्टी रोमियो स्क्वाड’ का गठन किया गया है। साथ ही, ‘1090’ वुमेन पावर लाइन, घरेलू हिंसा का शिकार होने वाली महिलाओं के लिए ‘181’ महिला हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। इन सुविधाओं के प्रति महिलाओं को और अधिक जागरूक किए जाने की आवश्यकता है, जिससे उन्हें इनका पूरा लाभ मिल सके। योगी ने कहा कि नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में दोषियों को फांसी की सजा दिलाये जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा केन्द्र को प्रस्ताव भेजा गया था। केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा इसे मंजूरी भी दे दी गई है। इसके लिए अध्यादेश भी लाया जा रहा है। किन्तु समस्या के समाधान के लिए कानून के साथ-साथ समाज को भी आगे आने की जरूरत है। बालक-बालिका को समान रूप से महत्व दिये जाने और समान व्यवहार किए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्ष राज्य सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा के 147 सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राओं में 99 बालिकाएं थीं। उन्होंने उम्मीद जताई की कि आज घोषित किए जाने वाले यू0पी0 बोर्ड परीक्षा परिणामों में पुनः बालिकाएं ही आगे होंगी। उन्होंने कहा कि बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे हो सकती हैं। इस तथ्य की स्वीकार्यता के बगैर महिलाओं के बारे में सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव कठिन है। योगी जी ने कहा कि बालिकाओं पर अत्याचार की शुरुआत लिंग परीक्षण से ही हो जाती है। आवश्यकता इस बात की है कि बालिकाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों को सामने लाकर अपराधी को सजा दिलायी जाए। इसके समाज को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। समाज व राष्ट्र के साथ हो रहे अपराध पर मौन रहना भी अपराध है। उन्होंने कहा कि कानून मनुष्य के लिए है, न कि मनुष्य कानून के लिए। समाज के आगे आने पर कानून उसका अनुसरण करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमण्डल खेलों में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुश्री पूनम यादव को डिप्टी एस0पी0 पद का प्रस्ताव देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमण्डल खेलों में प्रदेश के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। इनके सम्मान में शीघ्र ही समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को पुलिस-प्रशासन में स्थान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The safety and respect of women is the highest priority of the state government - Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister yogi adityanath, up news, up hindi news cm yogi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved