• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिन शहीदों की वजह से आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे, उन्हें भूल रही नई पीढ़ी : मंत्री जयवीर सिंह

The new generation is forgetting the martyrs thanks to whom we breathe the free air of independence: Minister Jaiveer Singh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । देशभक्ति, बलिदान और राष्ट्रीय कर्तव्य की भावना को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने लखनऊ में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की है। पूरे शहर में स्वतंत्रता सेनानियों और संवैधानिक मूल्यों को दर्शाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही एक भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने आईएएनएस से बात की और देश की नई पीढ़ी के नाम संदेश दिया। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "आज हम देशभक्ति की गहरी भावना से ओत-प्रोत हैं, लेकिन दुख इस बात का है कि आने वाली पीढ़ी धीरे-धीरे ये भूलती जा रही है कि देश के लिए कितने नौजवानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। उन्हीं शहीदों की वजह से आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।"
उन्होंने काकोरी कांड को याद करते हुए कहा, "आज 9 अगस्त है। इसी दिन काकोरी एक्शन हुआ था। युवा क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों का खजाना लूटकर उसे देश के नाम कर दिया था। उन्होंने देश के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमा। सवाल ये है कि क्या आज की पीढ़ी को ये पता है? इसी सोच के साथ 'हर घर तिरंगा' और तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं।"
जयवीर सिंह ने कहा, "हमारा मकसद है कि राष्ट्रीय संदेश नई पीढ़ी तक जाए। युवा अपने पूर्वजों के बारे में जानें कि उनके राष्ट्रीय योगदान क्या थे, राष्ट्र के लिए उनकी भूमिका क्या थी, कितने संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदानों के बाद हमें आजादी मिली है। जब तक नई पीढ़ी अपना इतिहास नहीं जानेगी, तब तक भारत और भारतीयता के लिए समर्पण की भावना नहीं आएगी।"
इस जब मंत्री जयवीर सिंह से प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर भी सवाल पूछा गया।
इस पर उन्होंने कहा, "जब छात्रों के हितों की रक्षा और भर्ती में पारदर्शिता की बात आती है तो उत्तर प्रदेश ने 2017 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक नई मिसाल कायम की है। हमने पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण भर्ती के लिए नया मानक स्थापित किया है। पेपर लीक जैसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस है।"
उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा, "राहुल गांधी को पहले कांग्रेस-शासित राज्यों और उन राज्यों को देखना चाहिए जहां उनकी पार्टी विपक्ष में है। उन्हें देखना चाहिए कि रांची, केरल और हिमाचल प्रदेश में छात्रों और भर्तियों के साथ क्या हो रहा है। वहां पारदर्शिता का क्या हाल है। पहले वहां की स्थिति सुधारें, फिर यूपी पर सवाल उठाएं।"
जयवीर सिंह ने कहा, "चाहे छात्रों के हितों की रक्षा हो, व्यापारियों और उद्योगों को बढ़ावा देना हो या राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करनी हो - पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक बड़ी छलांग लगाई है। आज भारत को दुनिया में नई पहचान और लोकप्रियता मिली है। हम हर तरह से मजबूत हुए हैं। चाहे वह हमारी रणनीतिक स्थिति हो या हमारी आर्थिक ताकत।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The new generation is forgetting the martyrs thanks to whom we breathe the free air of independence: Minister Jaiveer Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: independence, minister jaiveer singh, jaiveer singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved