• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमीरपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली

The accused in the rape and murder of a three-year-old girl in Hamirpur was injured in a police encounter, shot in both legs. - Lucknow News in Hindi

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी हीरालाल पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटनास्थल पर छिपाकर रखे गए अवैध देसी तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, एक नवंबर को मुस्करा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में तीन साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी हीरालाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं।
पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई।
एएसपी अरविंद कुमार ने बताया, "एक नवंबर को मुस्कारा थाना क्षेत्र के कस्बे में तीन साल की एक बच्ची का शव मिला। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं। टीम ने नामजद आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद जब आरोपी को सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया तो उसने एक अवैध देसी पिस्तौल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The accused in the rape and murder of a three-year-old girl in Hamirpur was injured in a police encounter, shot in both legs.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved