लखनऊ | उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लू के कारण पिछले 24 घंटों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।
हालांकि राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही
आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के
अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिन में कई जगहों पर बारिश होने की सम्भावना
है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूरे राज्य में अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, पेचिश, उल्टी और तेज बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ह़ुई है।
राज्य
में बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा गर्मी है, जहां औसत तापमान 47 डिग्री चल
रहा है। बांदा और महोबा जिलों में भी लू का कहर जारी है।
अधिकारियों
के अनुसार, लू और हीट स्ट्रोक के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र में चार लोगों की
मौत हो गई, जबकि अवध क्षेत्र में छह बच्चों की मौत हो गई।
इटावा, मैनपुरी, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, हरदोई और औरैया में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है।
पूर्वाचल
में मिर्जापुर में सर्वाधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया,
जिसके बाद सोनभद्र में 45.6 डिग्री सेल्सियस और वाराणासी में 45 डिग्री
सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले -
बिजनौर, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर सर्वाधिक गर्म रहे,
जहां औसत तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तुर्की, सीरिया में भीषण भूकंप से 1800 से अधिक लोगों की मौत..खबर सहित तस्वीरें
प्रधानमंत्री ने 11 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल लॉन्च किया
दिल्ली के एलजी ने सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में डीएसएसएसबी के जरिए भर्ती को मंजूरी दी
Daily Horoscope